रथ यात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा और लोकमंगल का दिव्य संदेश देती है-विवेक चन्द्र अवस्थी
नई दिल्ली/लखनऊ। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ पर देश एवं प्रदेश के समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, लोककल्याण एवं मानवता की महान परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पावन उत्सव समाज को एकता, सद्भाव, प्रेम, करुणा, परस्पर सहयोग तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की दिव्य कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली का वास हो। यही ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से मंगलकामना है।
श्री अवस्थी ने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में समानता, सेवा, भाईचारे और लोकमंगल की भावना को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी अवसर भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द, स्वच्छता, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने समस्त श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के उज्ज्वल, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
॥ जय जगन्नाथ ॥
