लखनऊ/कन्नौज। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए कन्नौज जनपद के ग्राम लेलेपुर (मौजा कलसान), विकास खण्ड हसेरन, तहसील तिर्वा निवासी एवं ग्राम प्रधान श्री जनवेश सिंह पुत्र श्री जदुनाथ सिंह को प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया है।

यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी द्वारा जारी किया गया। उन्होंने कहा कि श्री जनवेश सिंह लंबे समय से पंचायत सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जनवेश सिंह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को संगठित करेंगे तथा ग्राम स्वराज, सुशासन एवं सतत ग्रामीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर श्री जनवेश सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने श्री जनवेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
