ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की ओर…
नई दिल्ली /लखनऊ ! देश के सर्वाधिक सक्रिय एवं लोकप्रिय पंचायत सशक्तीकरण हेतु समर्पित राष्ट्रीय मंच ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने देशभर की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों के लिए प्रतिष्ठित “पंचायत रत्न पुरस्कार-2026” हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मान का उद्देश्य उन ग्राम पंचायतों को पहचान एवं सम्मान प्रदान करना है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास कार्य, नवाचार, पारदर्शिता, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह पुरस्कार देशभर में पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन देश की प्रत्येक पंचायत की सशक्त, प्रभावी एवं उत्तरदायी आवाज़ बनकर निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का लक्ष्य “सशक्त संगठन – सशक्त पंचायत – सतत् विकास” के संकल्प के साथ ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की दिशा में पंचायतों को नई पहचान दिलाना है।

पंचायत रत्न पुरस्कार-2026 हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन लिंक:ClickHere
संगठन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।
सक्रिय सदस्यता हेतु आवेदन करें:
ClickHere
संपर्क:
विवेक चन्द्र अवस्थी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
📞 मो.: +91 9415486328
📧 ईमेल: graminsatta@gmail.com
🌐 वेबसाइट:ClickHere
