सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।
विषय: ग्राम पंचायत प्रशासकों के अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाने के संबंध में।
महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने का निर्णय ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक निरंतरता एवं विकास कार्यों के सुचारु संचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य है।
किन्तु प्रदेश के अनेक विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम पंचायत सचिव शासन की मंशा एवं प्रचलित शासनादेशों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। परिणामस्वरूप प्रशासकों के वैधानिक अधिकारों के प्रयोग में अनावश्यक बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं तथा विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासकों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।
भवदीय,
(विवेक चन्द्र अवस्थी)
“राष्ट्रीय अध्यक्ष”
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
(“सशक्त संगठन-सशक्त पंचायत-सतत् विकास”)
ग्रामीण भारत की विश्वसनीय आवाज़….
📞 Mob.+91 9415486328
📧 ईमेल:-graminsatta@gmail.com
