ग्राम प्रधान नसीम खान के पिता की सर्जरी की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे विवेक चन्द्र अवस्थी, माता श्रीमती सलीमन से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी
कन्नौज। ग्राम पंचायत मढ़रपुर के ग्राम प्रधान नसीम खान के पिता श्री अब्दुल गफ्फार (74 वर्ष) की कन्नौज स्थित अस्पताल में सर्जरी होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने श्री अब्दुल गफ्फार का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
अस्पताल में मौजूद श्रीमती सलीमन से उन्होंने उपचार एवं स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। साथ ही परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए श्री अब्दुल गफ्फार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही मानवीय संवेदना की सच्ची पहचान है। पंचायत और समाज से जुड़े परिवारों के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने चिकित्सकों से भी उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए श्री अब्दुल गफ्फार के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
