राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने संगठन एवं अपनी ओर से शोकाकुल परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
कानपुर। कानपुर जिले के चौबेपुर ब्लॉक की बहलोलपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रिय भाई मृदुल (ऋषि) दुबे जी की माताजी, ग्राम पंचायत अनूपुर, विकास खण्ड-घाटमपुर, जनपद-कानपुर नगर के निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक शिवमोहन प्रजापति जी की पूज्य माताश्री एवं शिवराजपुर-भवनपुर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री सतीश ठाकुर जी के निधन पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने अपनी ओर से तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्नेह और परिवार के बुजुर्गों का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इनके चले जाने से उत्पन्न रिक्तता को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं, सामाजिक एवं पंचायतीराज जीवन से जुड़े स्वर्गीय श्री सतीश ठाकुर जी का निधन भी क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन पूरी आत्मीयता के साथ शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सभी परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
संगठन एवं मेरी ओर से दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
