13 जुलाई की महत्वपूर्ण सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा एवं अधिवक्ता संदीप सिंह के साथ राष्ट्रीय महासचिव राजमणि पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत प्रशासकों के पक्ष में ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन मजबूती से रखेगा अपना पक्ष
लखनऊ, 12 जुलाई।
ग्राम पंचायत प्रशासकों से संबंधित माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 13 जुलाई को निर्धारित महत्वपूर्ण सुनवाई के दृष्टिगत ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजमणि पाण्डेय को संगठन की ओर से न्यायालयीन कार्यवाही में अधिकृत किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने बताया कि राजमणि पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा एवं अधिवक्ता संदीप सिंह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की ओर से ग्राम पंचायत प्रशासकों के संवैधानिक, वैधानिक एवं प्रशासनिक पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासकों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा करना तथा ग्रामीण हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिलाना है। संगठन को विश्वास है कि न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य एवं विधिक पक्ष पूरी मजबूती से रखे जाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव राजमणि पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन सदैव पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्राम पंचायतों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संगठन न्यायालय के समक्ष तथ्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर अपना पक्ष पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करेगा।
