ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने मदर टेरेसा जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया नमन, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
लखनऊ। मदर टेरेसा जयंती के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने मानवता की महान सेविका मदर टेरेसा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। संगठन ने कहा कि उनका जीवन निःस्वार्थ सेवा, करुणा, प्रेम और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणादायी मिसाल है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि मदर टेरेसा ने अपना जीवन गरीब, असहाय, बीमार और वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका संदेश आज भी समाज को मानवता और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, “मदर टेरेसा का जीवन हमें सिखाता है कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल संसाधनों में नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के प्रति संवेदना, सहयोग और सेवा की भावना में निहित है।”
श्री अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ग्राम स्तर पर सेवा, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान, वंचित वर्गों के उत्थान तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता और जनसेवा को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर संगठन ने सेवा, करुणा, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
