ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी की ओर से दिली मुबारकबाद
लखनऊ। ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने देश और प्रदेशवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों विशेषकर मुस्लिम समाज को दिल की गहराइयों से ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन प्रेम, करुणा, दया, इंसानियत, भाईचारे, शांति और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को आपसी सम्मान, सद्भाव और मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी का पावन अवसर हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम जाति, धर्म और मजहब की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसानियत को सर्वोच्च स्थान दें तथा समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करें।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण भारत की वास्तविक शक्ति आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता में निहित है। गांवों में हर वर्ग, समुदाय और धर्म के लोगों के बीच विश्वास एवं सहयोग बढ़ाकर ही समावेशी और सशक्त ग्रामीण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने सभी से अपील की कि इस मुबारक दिन पर हम नफरत के स्थान पर मोहब्बत, भेदभाव के स्थान पर समानता और दूरी के स्थान पर भाईचारे को अपनाने का संकल्प लें।
उन्होंने देश-प्रदेश में अमन, शांति, खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम की कामना करते हुए कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का संदेश हर घर और हर दिल में इंसानियत की रोशनी फैलाए।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से सभी देशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक मुबारकबाद।
