“ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनु यादव के संकल्प की राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने की सराहना”
लखनऊ। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष श्रीमती मनु यादव द्वारा अपनी ग्राम पंचायत को LSDGs (Local Sustainable Development Goals) की 9 थीम्स के अनुरूप आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लिए गए संकल्प की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने सराहना की है।
श्रीमती मनु यादव ने संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रीय मंचों एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपनी ग्राम पंचायत की धरती पर प्रभावी रूप से लागू करते हुए ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और सतत विकास को नई गति दी जाएगी। उन्होंने अपनी पंचायत को LSDGs की 9 थीम्स के मानकों पर खरा उतारने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प में ग्राम पंचायत स्तर से सार्थक योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्राम पंचायतें देश के विकास की वास्तविक आधारशिला हैं। जब पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं, जनभागीदारी और सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करेंगी, तभी विकसित भारत का सपना गांवों की धरती पर साकार होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का लोगो भी LSDGs की 9 थीम्स की मूल भावना पर आधारित है, जो संगठन की सोच और ग्रामीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संगठन का उद्देश्य पंचायतों को केवल प्रशासन की इकाई के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त, समावेशी और सतत विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती मनु यादव का यह संकल्प संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय मंचों से प्राप्त सीख को गांव की धरती पर उतारना ही वास्तविक प्रशिक्षण और नेतृत्व की सफलता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतें LSDGs की 9 थीम्स को विकास की कार्ययोजना का आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेंगी।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का संकल्प है—सशक्त पंचायत, आत्मनिर्भर गांव और विकसित भारत।
