ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज व्यवस्था को लेकर हुआ संवाद
आगरा। आगरा जनपद की बिरहरु ग्राम पंचायत का भ्रमण विवेक चन्द्र अवस्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्री भूरी सिंह एवं ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। पंचायत में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, पंचायत की उपलब्धियों तथा ग्रामीण सहभागिता के संबंध में जानकारी ली गई।

गौरतलब है कि बिरहरु ग्राम पंचायत को वर्ष 2026 में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पंचायत की यह उपलब्धि ग्रामीण विकास और प्रभावी पंचायतीराज व्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।

भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने ग्राम प्रधान श्री भूरी सिंह एवं ग्रामीणों से पंचायत की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों को लेकर संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण सहभागिता और पंचायत सशक्तिकरण को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने पंचायत की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा ग्रामीण हित एवं पंचायतीराज व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।
