28 अक्टूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान निर्धारित

जयपुर, राजस्थान में त्रिस्तरीय पंचायतीराज निर्वाचन–2026 के द्वितीय चरण में लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे समस्त सम्मानित एवं योग्य प्रत्याशियों को ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 28 अक्टूबर 2026 तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित है।द्वितीय चरण में 07 जिला परिषदों के बांसवाड़ा,दौसा,कोटपूतली-बहरोड़,जालौर,
झुंझुनू,करौली,सीकर सहित संबंधित क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों के प्रति संगठन अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त करता है। पंचायतीराज व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। निर्वाचन जनसेवा, जनविश्वास और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन सभी प्रत्याशियों से लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक मूल्यों, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं पारस्परिक सम्मान का पालन करने तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और जनएकता बनाए रखने का आह्वान करता है। हमें विश्वास है कि निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आत्मनिर्भर और विकसित ग्रामीण भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन सभी प्रत्याशियों के उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक सहभागिता तथा जनसेवा के प्रति समर्पित प्रयासों की सफलता की मंगलकामना करता है।
