पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, सुझावों एवं अधिकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने की पहल
नई दिल्ली । पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने डिजिटल संवाद व्यवस्था को सशक्त करने की पहल की है।
संगठन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करने तथा संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया है। देश के हर राज्य की स्थानीय भाषा में संवाद,सूचना और प्रत्येक पंचायत तक पहुंच संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की आधारभूत कड़ी हैं। उनकी समस्याओं, अधिकारों एवं सुझावों को संगठित रूप से उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “एक क्लिक में—आपका संगठन, आपके साथ” की भावना के साथ संगठन प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि की आवाज को मजबूती देने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
पंचायत प्रतिनिधि “ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन”
की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर Login कर संगठन से जुड़ सकते हैं।
“आपकी समस्या • आपकी आवाज • आपका समाधान”
“आपका संगठन • आपकी आवाज • आपका अधिकार”
– विवेक चन्द्र अवस्थी
“राष्ट्रीय अध्यक्ष”
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
(“सशक्त संगठन-सशक्त पंचायत-सतत् विकास”)
“संपादक एवं प्रकाशक “
“ग्रामीण सत्ता” हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र
(RNI:-UPHIN/2009/30321)
ग्रामीण भारत की विश्वसनीय आवाज़….
📞 Mob.+91 9415486328
📧 ईमेल:-graminsatta@gmail.com
🌐 https://graminsatta.com
