विश्वकर्मा जयंती पर देश व प्रदेशवासियों ,पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिल्पकारों को हार्दिक बधाई व आत्मीय शुभकामनाएं

नई दिल्ली । भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने समस्त देश व प्रदेशवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों ,शिल्पकारों, अभियंताओं, कारीगरों एवं कर्मठ श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, तकनीकी दक्षता और श्रम-साधना के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें ईमानदारी, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में शिल्पकारों, अभियंताओं, कारीगरों एवं श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके परिश्रम और कौशल से गांवों से लेकर शहरों तक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि देवशिल्पी की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा उनके कर्म और कौशल से भारत निरंतर प्रगति एवं वैभव के नए शिखरों को प्राप्त करे।
