प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने देशवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन ‘Nation First’ के संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति समर्पण से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन, बुनियादी ढांचे के विकास तथा वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ का संकल्प देश के प्रत्येक गांव और पंचायत के विकास से जुड़ा है। सशक्त पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
श्री अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं, ताकि वे निरंतर राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
