नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने उन्हें हृदय से जन्मदिन की बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। बाबा केदारनाथ से हमारी प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव धामी जी पर बनी रहे और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल हिमालय की धरती नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, तप और त्याग की पवित्र भूमि है। इस देवभूमि की सेवा करना स्वयं में एक गौरवपूर्ण दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन पर संगठन उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता के कल्याण और प्रदेश के निरंतर विकास की मंगलकामना करता है।
उन्होंने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के जीवन में सदैव ऊर्जा, उत्साह और सेवा भावना बनी रहे तथा देवभूमि के प्रति उनका समर्पण निरंतर जनकल्याण का माध्यम बनता रहे।
