ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की चयन समिति ने जारी की सूची, चयन में 50 फीसदी महिला पंचायत प्रतिनधि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर आजमगढ़ की बीनापारा ग्राम पंचायत में होगा सम्मान समारोह
लखनऊ। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन द्वारा आयोजित “पंचायत रत्न-2026” के लिए देश की ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों की अंतिम सूची संगठन की चयन समिति ने प्रकाशित कर दी है। चयनित प्रतिनिधियों को 2 अक्टूबर 2026, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की बीनापारा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
संगठन के अनुसार, पंचायत स्तर पर जनहित, विकास, ग्रामीण नेतृत्व और पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। अंतिम सूची में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड, सिक्किम, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों के पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

पंचायत रत्न-2026 के चयनित प्रतिनिधि
1. श्रीमती विकी वनीता कुमारी — ग्राम पंचायत देई का नौण, ब्लॉक सुजानपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।
2. श्री राजवीर सिंह तोमर — ग्राम पंचायत भज पुरा, जनपद पंचायत पोरसा, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश।
3. श्री जुझार सिंह गुर्जर — ग्राम पंचायत पीपलोद, पंचायत समिति झालरापाटन, जिला झालावाड़, राजस्थान।
4. श्री धर्मेंद्र के. हेजम — ग्राम पंचायत उमराला, तहसील उमराला, जिला भावनगर, गुजरात।
5. श्रीमती योगिता रावत — देहरादून, उत्तराखंड।
6. श्रीमती गुड़िया कुमारी — ग्राम पंचायत सुमेरा, प्रखंड कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।
7. तान्या परवीन — प्रखंड बंजरिया, पंचायत सिसवा पूर्वी, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार।
8. पद्मश्री पवार पोपटराव भागुजी — ग्राम हिवरे बाजार, जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
9. श्रीमती सीमा विष्णू गमे — ग्राम मानेगाव, तहसील/ब्लॉक सावनेर, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।
10. श्री लक्ष्मण जगन्नाथ बेंडकुळे — ग्राम पंचायत गंगाव हे सावरगाव, तालुका नाशिक, जिला नाशिक, महाराष्ट्र।
11. श्री वीर बर साहू — ग्राम पंचायत सिहिनी, ब्लॉक टिटिलागढ़, जिला बलांगीर, ओडिशा।
12. श्री जालंधर शेट्टी — अध्यक्ष, 14वीं कडूर ग्राम पंचायत, ब्रह्मावर तालुक, जिला उडुपी, कर्नाटक।
13. श्री मुकेश यादव — ग्राम पंचायत कपिलो, डाकघर कपिलो, थाना बिरनी, जिला गिरिडीह, झारखंड।
14. श्री अनिल राय — अध्यक्ष, 52-बरफुंग जारोंग GPU, जनपद नामची, दक्षिण सिक्किम; उप-मंडल रवांगला एवं सलाहकार बोर्ड सदस्य, सरपंच संवाद।
15. सुश्री आरती यादव — ग्राम पंचायत सलीमपुर, ब्लॉक अटेली नांगल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
16. डॉ. कश्मीरी — ग्राम पंचायत लाहली, ब्लॉक कलानौर, जिला रोहतक, हरियाणा।
17. एम. मोनालिसा (एम.ए., बी.एड.) — ग्राम पंचायत वज्रकरूर मेजर, जिला अनंतपुर, आंध्र प्रदेश।
18. वंदना कुमारी पत्नी नीरज कौटा — ग्राम पंचायत फ्लोरा नागबनी, ब्लॉक मार्ह, जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर।
उत्तर प्रदेश के चयनित पंचायत प्रतिनिधि

आगरा मंडल
19. श्री भूरी सिंह — ग्राम पंचायत बिलहरु, जिला आगरा।
अलीगढ़ मंडल
20. श्रीमती प्रियंका तिवारी — ग्राम पंचायत राजापुर, जिला हाथरस।
अयोध्या मंडल
21. श्रीमती आशा तिवारी — प्रधान, ग्राम पंचायत गुनगवाछ, जिला अमेठी।
आजमगढ़ मंडल
22. मो. असलम खान — ग्राम पंचायत बीनापारा, जिला आजमगढ़।
23. अलका मिश्रा — अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़, जनपद आजमगढ़।
बरेली मंडल
24. श्रीमती रूबी देवी गंगवार — ग्राम पंचायत पहाड़ीपुर भोपत, विकास खंड कटरा खुदागंज, तिलहर, शाहजहांपुर।
बस्ती मंडल
25. मनोज कुमार साहनी — ग्राम जिला पंचायत हथिवरताल, जिला सिद्धार्थनगर।
26. कंचन देवी पत्नी श्री अमित कुमार राजभर उर्फ महाबीर — ग्राम पंचायत सुखरौली, ब्लॉक नाथनगर, जिला संतकबीर नगर।
चित्रकूट मंडल
27. श्री कमलेश कुमार — ग्राम पंचायत जरखड़, राठ, गोहांड, जिला हमीरपुर।
देवी पाटन मंडल
28. शाहीन बेगम — ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद, ब्लॉक श्रीदत्तगंज, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर।
गोरखपुर मंडल
29. श्री दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व. योगेंद्र सिंह — ग्राम पंचायत साहुकोल उर्फ मिर्जापुर, विकास खंड खोराबार, जनपद गोरखपुर।
झांसी मंडल
30. डॉ. अनुज कुमार द्विवेदी — ग्राम पंचायत नागर, विकास खंड बामौर, जनपद झांसी।
31. बबली गौतम — जिला जालौन।
कानपुर मंडल
32. श्रीमती पावनी मिश्रा — ग्राम पंचायत खेड़ा कुर्सी, रसूलाबाद, कानपुर देहात।
33. श्री मुदमंगल सिंह — बहादुरपुर मझिगंवा, ब्लॉक सौरिख, जिला कन्नौज।
34. डॉ. अनामिका — ग्राम पंचायत पाला, ब्लॉक तिर्वा, जिला कन्नौज।
35. मुशरत खान — ग्राम पंचायत बील्हापुर, विकास खंड अमरौधा, जनपद कानपुर देहात।
36. श्रीमती सपना चतुर्वेदी — ग्राम पंचायत कड़री चम्पतपुर, ब्लॉक बिधनू, जिला कानपुर नगर।
लखनऊ मंडल
37. सुष्पेन्द्र बहादुर सिंह — ग्राम पंचायत नटौली, विकासखंड मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ।
38. अखिलेश यादव (ग्राम प्रधान) — ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी, विकास खंड लालगंज, जनपद रायबरेली।
39. नगमा अंसारी (प्रधान) — ग्राम पंचायत मियागंज, ब्लॉक मियागंज, जिला उन्नाव।
40. योगेश कुमार पांडेय पुत्र स्व. बालकृष्ण पाण्डेय — ग्राम पंचायत बेहटा भवानी, ब्लॉक पुरवा, जिला उन्नाव।
41. सुश्री अमरून निशा — ग्राम पंचायत अमकोटवा, ब्लॉक नकहा, जनपद लखीमपुर खीरी।
मेरठ मंडल
42. मो. इकबाल — ग्राम पंचायत भटैल, जिला हापुड़।
मुरादाबाद मंडल
43. श्री शौबीर सिंह — ग्राम पंचायत धर्मपुरा, जिला बिजनौर।
44. श्रीमती मनु यादव — ग्राम पंचायत फौलादपुर, जिला अमरोहा।
प्रयागराज मंडल
45. श्रीमती राधा वर्मा — ग्राम पंचायत मलाक बेला, विकास खंड मऊआइमा, जनपद प्रयागराज।
सहारनपुर मंडल
46. श्रीमती सरिका चौधरी — ग्राम कनियान, ब्लॉक कांधला, जिला शामली।
वाराणसी मंडल
47. श्रीमती ज्योति यादव — ग्राम पंचायत उतरुकला, ब्लॉक बक्सा, जिला जौनपुर।
विंध्याचल मंडल
48. राजमणी पाण्डेय — ग्राम पंचायत महजूदा, ब्लॉक सुरियांवां, जिला भदोही।
49. आशुतोष सिंह — ग्राम पंचायत प्रहलादपुर, जिला चंदौली।
50. अनिरुद्ध त्रिपाठी — अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद भदोही।
51. विवेक चन्द्र अवस्थी — राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन।
गांधी जयंती पर होगा सम्मान समारोह
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने बताया कि पंचायत रत्न-2026 सम्मान समारोह महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बीनापारा ग्राम पंचायत भवन, जनपद आजमगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्रदान करना तथा पंचायतों में बेहतर कार्यों के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा को बढ़ावा देना है।
संगठन की ओर से जारी अंतिम सूची में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख मंडलों से चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है।चयनित प्रतिभागियों में महिला पंचायत प्रतनिधियों को 50फीसदी स्थान दिया गया है, इससे पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचार, जनसेवा और ग्रामीण विकास के कार्यों को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद है।
