
लखनऊ। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री जितेंद्र मिश्रा जी की नियुक्ति तथा ट्रस्ट के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण किए जाने पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठनने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि अयोध्या की पावन श्रीरामजन्मभूमि केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा, संस्कृति और सनातन चेतना का प्रतीक है। ऐसे पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल की सेवा और व्यवस्थाओं से जुड़े दायित्व का निर्वहन अत्यंत गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री जितेंद्र मिश्रा जी का अनुभव, अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता एवं राष्ट्रसेवा की दीर्घ पृष्ठभूमि इस महत्वपूर्ण दायित्व में निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं ट्रस्ट के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामूहिक अनुभव और समर्पण से श्रीराम मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित दिशा मिलेगी।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने दायित्वों का मार्गदर्शक बनाते हुए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, समर्पण और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर की सेवा-व्यवस्थाएं नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी तथा मंदिर की भव्यता, दिव्यता और गरिमा को और अधिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि की सेवा का सौभाग्य भी है। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की गई।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शक्ति, विवेक और सामर्थ्य प्रदान करें तथा अयोध्या धाम की दिव्यता एवं गौरव निरंतर बढ़ता रहे।
जय श्री राम! 🚩
