“पिताश्री का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति, ईश्वर शोकाकुल परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें”—विवेक चन्द्र अवस्थी
कानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र चौधरी जी के पूज्य पिताश्री के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पिताश्री का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद एवं स्तब्धकारी है। माता-पिता का साया परिवार के लिए जीवनभर का संबल होता है। ऐसे में उनका निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस अत्यंत दुःखद एवं विषम परिस्थिति में ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन परिवार पूरी संवेदना के साथ श्री जीतेन्द्र चौधरी जी और उनके समस्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं हार्दिक शोक प्रकट करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य और आत्मबल बनाए रखना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उन्होंने अंत में कहा कि दिवंगत पिताश्री की स्मृतियां सदैव परिवार और शुभचिंतकों के हृदय में जीवित रहेंगी।
ॐ शांति।
— विवेक चन्द्र अवस्थी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
