लखनऊ । ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने देशभर के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से संगठन के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि भारत के समग्र विकास का मार्ग सशक्त ग्राम पंचायतों से होकर गुजरता है। जब ग्राम पंचायतें सक्षम, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आत्मनिर्भर होंगी, तभी “विकसित भारत” का संकल्प वास्तविक रूप से साकार होगा। इसी उद्देश्य के साथ ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन देशव्यापी जनभागीदारी का अभियान चला रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि यदि आपका संकल्प “सशक्त पंचायत – समृद्ध ग्राम – विकसित भारत” का है, तो आज ही ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन से जुड़कर इस राष्ट्रीय परिवर्तन यात्रा के सहभागी बनें। संगठन की सदस्यता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्राम स्वराज, सुशासन, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://graminsatta.com पर लॉग इन कर प्रारम्भिक अथवा सक्रिय सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन https://graminsatta.com/membership-form/पर उपलब्ध है।
संगठन के सदस्यों को नियमित डिजिटल E-Paper, राष्ट्रीय Zoom Meeting में सहभागिता, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर की आधिकारिक गतिविधियों एवं समाचारों की जानकारी, महिला एवं युवा नेतृत्व सशक्तीकरण कार्यक्रमों में सहभागिता, संगठनात्मक दायित्वों एवं पदाधिकारी मनोनयन संबंधी सूचनाएँ, पंचायत सशक्तीकरण एवं ग्रामीण विकास अभियानों में सक्रिय भूमिका, “मेरा गाँव–मेरी जिम्मेदारी” जनजागरण अभियान तथा “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” राष्ट्रीय मिशन का सहभागी बनने का अवसर प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सदस्यों को पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार, सरकारी योजनाओं एवं नीतिगत अद्यतन, विशेष लेख, संपादकीय, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सम्मेलन, सदस्यता अभियानों की प्राथमिक जानकारी तथा पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु संगठन का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का उद्देश्य केवल एक संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि भारत की पंचायत व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह, जनोन्मुखी एवं विकासोन्मुख बनाना है। यह अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं सदस्य बनें तथा अधिक से अधिक लोगों को भी इस राष्ट्रीय जनआंदोलन से जोड़कर “सशक्त संगठन – सशक्त पंचायत – सतत् विकास” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
आज ही सदस्य बनें:
सदस्यता हेतु आवेदन करें:
