लखनऊ/बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री उमाशंकर सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति, सामाजिक जीवन तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री उमाशंकर सिंह अपने सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे। छात्र राजनीति से लेकर सक्रिय राजनीति तक उन्होंने जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री उमाशंकर सिंह का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भावभीनी श्रद्धांजलि
बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
