राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने दी शुभकामनाएँ, कहा— पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज निर्माण एक-दूसरे के पूरक
लखनऊ/फिरोजाबाद। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के लिए गौरव का विषय है कि संगठन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनामिका सिंह प्रधान के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार “नशा मुक्त भारत अभियान”के अंतर्गत 05 अगस्त 2026 को 200 शैय्या एस.एन.एम.सी. चिकित्सालय परिसर, फिरोजाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम डॉ. (प्रो.) पीकेश कुमार, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय सचिव एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नर्सिंग ट्यूटर डॉ. अनामिका सिंह प्रधान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अरुशिखा (मनोचिकित्सा विभाग), डॉ. कोमल (टीबी विभाग) तथा श्री रोहित कैन (नर्सिंग विभाग) सहित अनेक शिक्षकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का संकल्प है। नशामुक्त भारत और हरित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े।”

उन्होंने संगठन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनामिका सिंह प्रधान को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन सदैव जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
