अजा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ
सनातन धर्म की पावन परंपरा में एकादशी तिथि को भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना एवं व्रत-उपासना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी श्रद्धा, संयम, भक्ति और आत्मशुद्धि का पावन अवसर है। इस दिव्य तिथि पर श्रद्धालु उपवास, जप, ध्यान एवं विधि-विधानपूर्वक भगवान विष्णु का पूजन कर अपने जीवन में धर्म, सदाचार एवं मंगल की कामना करते हैं।
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं सद्बुद्धिका संचार हो तथा सभी के परिवारों पर प्रभु की कृपादृष्टि सदैव बनी रहे।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
“हरिः ॐ तत्सत्। श्रीहरिर्विजयते।”
अजा एकादशी का यह पावन पर्व हमें सत्य, संयम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करे। भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो।
सादर शुभकामनाओं सहित
विवेक चन्द्र अवस्थी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
॥ जय श्रीहरि विष्णु ॥
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
