पंचायतीराज मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्री राम से मेरी प्रार्थना है कि श्री ओम प्रकाश राजभर जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। वे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश एवं समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें और अपने कार्यों से जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था लोकतंत्र की आधारभूत शक्ति है, जो गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पंचायतों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के बीच निरंतर सकारात्मक समन्वय आवश्यक है।
श्री अवस्थी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री ओम प्रकाश राजभर जी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण विकास की दिशा में सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से श्री ओम प्रकाश राजभर जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन तथा निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
