जन्माष्टमी एवं छठी महोत्सव पर देशवासियों और श्रीकृष्ण भक्तों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

कानपुर । कानपुर नगर के मड़ेपुर स्थित प्राचीन श्री बांके बिहारी धाम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं छठी महोत्सव की सैकड़ों वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा आज भी श्रद्धा एवं आस्था के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। श्री बिहारी जी विराजमान मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले इन पावन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजन करते हैं।

ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं सरवराहकार तथा ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि श्री बांके बिहारी धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, न्याय, प्रेम और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में भक्ति, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मड़ेपुर स्थित प्राचीन श्री बांके बिहारी धाम में सदियों से चली आ रही जन्मोत्सव एवं छठी महोत्सव की परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की निरंतरता का प्रमाण है। इस विरासत को संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
श्री अवस्थी ने देशवासियों एवं समस्त श्रीकृष्ण भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान श्री बांके बिहारी जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और उनके सत्य, धर्म, कर्म एवं लोकमंगल के संदेश से समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता और अधिक मजबूत हो।

