ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनिल शर्मा जी के निधन का समाचार हृदय को अत्यंत व्यथित करने वाला है। उनके निधन से मन को गहरा आघात पहुंचा है। सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता, सहजता और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरण किया जाएगा।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री अनिल शर्मा जी का असमय निधन केवल उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए ही नहीं, बल्कि जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी अपने के जाने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं होता। इस कठिन और पीड़ादायक समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों, आत्मीयजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं प्रभु श्रीराम से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस गहन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
