ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शिष्टाचार भेंट कर किया अभिनंदन
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एभा पटेल ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अनिल रस्तोगी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. एभा पटेल ने कहा कि डॉ. अनिल रस्तोगी का समर्पित जीवन, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं।
डॉ. एभा पटेल ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्रहित में सदैव मिलता रहे।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर भी चर्चा हुई। संगठन की ओर से डॉ. एभा पटेल ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने पर पुनः शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
