पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा की दिशा में निभाएँगे महत्वपूर्ण भूमिका

लखनऊ । ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने संगठनात्मक विस्तार एवं पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती वंदना कुमारी पत्नी श्री नीरज कावटा,ग्राम पंचायत -फ्लोरा नागबनी,ब्लॉक-मार्ह,जिला -जम्मू
को संगठन की जम्मू-कश्मीर राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन की कोर कमेटी की संस्तुति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी द्वारा किया गया है।

इस मनोनयन के माध्यम से संगठन ने जम्मू-कश्मीर राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण समाज के उत्थान, ग्राम पंचायतों के विकास तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने श्रीमती वंदना कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर राज्य इकाई संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही संगठन का विस्तार करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती वंदना कुमारी पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट करने, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
श्री अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना तथा ग्राम पंचायतों को विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी का प्रभावी केंद्र बनाना है। संगठन देशभर में पंचायत प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

श्रीमती वंदना कुमारी का मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। संगठन को विश्वास है कि श्रीमती वंदना कुमारी के नेतृत्व में
जम्मू-कश्मीर राज्य को संगठनात्मक गतिविधियों में नई गति मिलेगी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से श्रीमती वंदना कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
