17 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायतों में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश देने की अपील
नई दिल्ली। सेवा दिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को देशभर की ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सेवा भावना, स्वच्छता, सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने देश के सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सहायकों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करें।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक रंगोली, दीप प्रज्ज्वलन तथा बच्चों एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया है। आयोजन के प्रारंभ में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन की व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियो सुरक्षित रखने की भी अपील की गई है।
श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि, “देश की ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण जमीनी इकाई हैं। सेवा दिवस पर प्रत्येक पंचायत में जलने वाला दीप जनसेवा, स्वच्छता, एकता और ग्राम विकास के संकल्प का प्रतीक बने।”
उन्होंने देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों से इस पहल को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।
