VB-G RAM G योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, आजीविका संबंधी बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार।
गांवों में मजबूत आधारभूत संरचना, स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण।

लखनऊ,ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा गांवों की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में VB-G RAM G योजना के तहत महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
योजना के अंतर्गत गांवों में कौशल विकास केंद्र, ग्रामीण हाट-बाजार, कृषि उपज भंडारण केंद्र, शीत भंडारण इकाइयां, स्वयं सहायता समूहों के लिए कार्यशेड, पशुधन शेड और कृषि एवं अन्य उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइयों जैसी आजीविका संबंधी अवसंरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही पहले से निर्मित इन सुविधाओं की मरम्मत और रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनका लंबे समय तक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

इस पहल से किसानों, ग्रामीण कारीगरों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं को अपनी आजीविका के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं विकसित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
