ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन देश के युवाओं के लिए समर्पण, अनुशासन, प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल खेलों का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन, टीम भावना और युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प लेने का अवसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि पंचायत स्तर पर बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल मैदान, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए।
श्री अवस्थी ने कहा कि गांवों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। पंचायतों को खेल एवं युवा विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने देश के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और मेजर ध्यानचंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर खेलों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
