पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर
नई दिल्ली। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। श्री अवस्थी की उपस्थिति ग्रामीण भारत, पंचायतीराज व्यवस्था और ग्राम स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संगठन की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करेगी।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन लंबे समय से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की मजबूती, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी तथा पंचायतीराज संस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
राष्ट्रपति भवन के इस कार्यक्रम में सहभागिता को श्री अवस्थी ने ग्रामीण भारत के प्रतिनिधित्व और पंचायतीराज व्यवस्था की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि “भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविक शक्ति गांवों में बसती है। जब ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी, तभी ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा।”
श्री अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का संकल्प है कि देश की ग्राम पंचायतों और पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाए।
