ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय पहल, उत्कृष्ट पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
लखनऊ, 24 जुलाई।
देशभर की ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट विकास, नवाचार, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन द्वारा “पंचायत रत्न पुरस्कार-2026”के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने बताया कि “पंचायत रत्न पुरस्कार” संगठन द्वारा देश का प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करना तथा पंचायतों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि जिन ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायत में विकास, पारदर्शिता, जनभागीदारी, स्वच्छता, डिजिटल नवाचार, महिला सशक्तीकरण तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उन्हें इस सम्मान के लिए अवश्य आवेदन करना चाहिए।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने बताया कि पंचायत रत्न पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन करने हेतु ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। जो प्रतिनिधि अभी तक सक्रिय सदस्य नहीं बने हैं, वे पहले सदस्यता ग्रहण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” के संकल्प के साथ देश की प्रत्येक पंचायत को सशक्त, प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पंचायत रत्न पुरस्कार-2026 इसी राष्ट्रीय अभियान का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उत्कृष्ट पंचायतों के कार्यों को पूरे देश के सामने प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित करेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2026
पंचायत रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन :
सक्रिय सदस्यता हेतु आवेदन :
