पेपर लीक पर सख्ती का स्वागत, ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने बताया ऐतिहासिक कदम
लखनऊ, 24 जुलाई।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। ऐसे मामलों का त्वरित निस्तारण और दोषियों को कठोर दंड मिलना समय की मांग थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि नए भारत में प्रतिभा और परिश्रम का सम्मान सर्वोपरि है तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के माध्यम से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होने से दोषियों को त्वरित एवं कठोर दंड मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। संगठन ने कहा कि नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है और उनकी प्रतिभा की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
