लखनऊ । कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण संपन्न हो गया। यह परियोजना प्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कानपुर एवं लखनऊ के मध्य आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तीव्र बनाएगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, निवेश, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मध्य संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों, उद्यमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

श्री अवस्थी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की विकासपरक परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को प्रगति के नए आयाम प्रदान करेंगी तथा ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तीकरण के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।
