जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित विश्व प्रसिद्ध हज़रत शेख सलीम चिश्ती दरगाह के सज्जादानशीं जनाब अयाज़ुद्दीन फ़रीदी चिश्ती उर्फ़ रईस मियाँ साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर/अल्लाह तआला से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा (मरहूम) को अपनी असीम रहमत प्रदान करें, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में उच्च स्थान अता फ़रमाएँ तथा शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों एवं समस्त अकीदतमंदों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन दिवंगत के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि एवं गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता है।
