बदायूं जनपद के सहसवान विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री ओमकार सिंह यादव जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जो समर्पण प्रदर्शित किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः।
