जयपुर/राजस्थान। राजस्थान पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में समस्त निर्विरोध निर्वाचित सरपंचों तथा मतगणना के पश्चात अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर विजयश्री प्राप्त करने वाले सभी निर्वाचित सरपंचों एवं पंच साथियों को ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला हैं। नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों के कंधों पर ग्रामीण विकास, जनकल्याण, पारदर्शी प्रशासन तथा जनभागीदारी को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर गाँव के प्रत्येक परिवार, महिला, युवा, किसान एवं वंचित वर्ग के हितों को प्राथमिकता देंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी राजस्थान, प्रियंका तिवारी ने भी समस्त निर्वाचित सरपंचों एवं पंच साथियों को बधाई देते हुए पंचायतों को सशक्त, जवाबदेह एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि जनविश्वास को विकास, सुशासन और सेवा के माध्यम से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
सशक्त संगठन – सशक्त पंचायत – सतत् विकास
ग्रामीण भारत की विश्वसनीय आवाज़।
विवेक चन्द्र अवस्थी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन
प्रियंका तिवारी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी राजस्थान
(“सशक्त संगठन-सशक्त पंचायत-सतत् विकास”)
ग्रामीण भारत की विश्वसनीय आवाज़….
