आजादी के समय से ग्राम पंचायत के नेतृत्व की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है परिवार

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन द्वारा श्रीमती रूबी सिंह गंगवार जी को ‘पंचायत रत्न–2026’ सम्मान प्रदान किया गया। संगठन के संरक्षक श्री विवेक गंगवार जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय कोर कमेटी के वरिष्ठ सचिव श्री दामोदर दास जी एवं श्री सुरेन्द्र जी ने श्रीमती रूबी गंगवार के पति श्री सुधीर गंगवार को यह सम्मान प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती रूबी सिंह गंगवार जी अपनी सासू माँ के आकस्मिक निधन के कारण 02 अक्टूबर 2026 को आजमगढ़ में आयोजित ‘पंचायत रत्न–2026’ सम्मान समारोह में सम्मिलित नहीं हो सकी थीं। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
श्रीमती रूबी सिंह गंगवार जी का परिवार ग्राम पंचायत के नेतृत्व और जनसेवा की एक गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। देश की आजादी के समय से लेकर आज तक उनके परिवार ने ग्राम पंचायत की बागडोर संभालते हुए ग्रामीण नेतृत्व, जनसेवा और पंचायतीराज व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह परंपरा परिवार के जनविश्वास, सामाजिक प्रतिबद्धता और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
‘पंचायत रत्न–2026’ सम्मान उनके इसी पारिवारिक योगदान, पंचायत नेतृत्व की विरासत और जनसेवा की भावना को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से श्रीमती रूबी सिंह गंगवार जी को ‘पंचायत रत्न–2026’ सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संगठन उनके परिवार की गौरवशाली पंचायत परंपरा और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करता है।
