विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ प्रधान संघ पदाधिकारियों द्वारा आयोजित बुढ़वा मंगल कार्यक्रमों में शामिल
कानपुर। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने विभिन्न हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ, संकट मोचन मंदिर, उन्नाव, पनकी मंदिर, कानपुर, पवन तनय मंदिर तथा शोभन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके अलावा उन्होंने प्रधान संघ पदाधिकारियों द्वारा आयोजित विभिन्न बुढ़वा मंगल कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। इसी क्रम में वे प्रदेश सचिव एवं ग्राम प्रधान कड़री चम्पतपुर सपना चतुर्वेदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि “बुढ़वा मंगल केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि भगवान हनुमान के सेवा, साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देने वाला पर्व है।” उन्होंने कहा कि समाज और गांव के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। साथ ही, समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और सहयोग की भावना और मजबूत हो।
इस दौरान विभिन्न मंदिरों और कार्यक्रम स्थलों पर प्रधान संघ पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
