श्री अमित शुक्ला ने स्पॉन्सर के रूप में सहयोग की सहमति दी
नई दिल्ली । ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के सर्वोच्च सम्मान “पंचायत रत्न–2026” समारोह के आयोजन हेतु Empower Panchayat की ओर से श्री अमित शुक्ला जी ने स्पॉन्सर के रूप में सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की है।
श्री अमित शुक्ला जी ने कहा, “ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। उत्कृष्ट पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने वाली ऐसी पहलें अन्य प्रतिनिधियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। ‘पंचायत रत्न–2026’ से जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है।”

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक चन्द्र अवस्थी ने श्री अमित शुक्ला जी एवं Empower Panchayat का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे सहयोग पंचायतों के सशक्तिकरण और उत्कृष्ट जनसेवा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।”

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि “पंचायत रत्न–2026” पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान, प्रेरणा और जनसेवा के संकल्प का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच बनेगा।
