ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने बाबा के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत
लखनऊ, 11 सितंबर। नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि (महा-समाधि दिवस) पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि बाबा का जीवन सेवा, प्रेम, करुणा और मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।
11 सितंबर 1973 को वृंदावन में ली थी महासमाधि
नीम करौली बाबा महाराज ने 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 11 सितंबर को पुण्यतिथि मनाई जाती है।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि बाबा ने सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से मानव सेवा को विशेष महत्व दिया। जरूरतमंदों की सहायता, परोपकार और लोककल्याण उनके संदेश के प्रमुख आधार रहे। उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
