ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा जी को जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने एक दशक ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य अपने आदरणीय बाबा जी श्री महेंद्र प्रताप अवस्थी के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके व्यक्तित्व को परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि श्री महेंद्र प्रताप अवस्थी सरलता के शिखर बिंदु, परम स्नेही और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी हैं।उनकी परिपक्वता, दूरदर्शिता और मर्मज्ञ दृष्टि के साथ ही उनकी प्रखर एवं मुखर वक्तृत्व शैली सदैव लोगों को प्रेरणा देती है। उनकी विलक्षण नेतृत्व क्षमता, आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता और जीवन मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना उन्हें विशिष्ट व्यक्तित्व प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि बाबा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी और विचारों के माध्यम से क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचल में आमजन के अधिकारों, मर्यादा और सदाचार के प्रति निरंतर जागरूकता पैदा की है। उनके प्रयासों से सामाजिक चेतना को मजबूती मिली है और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर समाज को नई दिशा मिली है। उनका विराट व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबा जी का जीवन अनुभव, सामाजिक सरोकार और दूरदर्शी सोच उनके लिए सदैव मार्गदर्शन का आधार रहे हैं। उनके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से जनसेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प और अधिक मजबूत होता है।
इस अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से भी श्री महेंद्र प्रताप अवस्थी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संगठन पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन और समाज के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने प्रभु श्री हरि विष्णु से प्रार्थना की कि बाबा जी सदैव निरोगी, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा उनकी सोच, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा निरंतर लोककल्याण, राजनीतिक चेतना एवं आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती रहे।
जय श्रीराम।
जय श्री राधे-कृष्ण।
