“श्रावण मास के तृतीय सोमवार की मंगलकामनाएं”
लखनऊ। नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन पर्व पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से देश एवं प्रदेशवासियों सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नागपंचमी भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है। यह अवसर हमें जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी लोकपरंपराओं और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। नागपंचमी के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और अपने गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायत, स्वच्छ गांव और सुरक्षित पर्यावरण ही समृद्ध भारत की मजबूत नींव हैं।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने सभी ग्राम पंचायतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से पर्व को श्रद्धा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।
समस्त देशवासियों को नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
