

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने दी शुभकामनाएं, पंचायतों के सशक्तीकरण को मिलेगी नई गति की उम्मीद
नई दिल्ली। 1992 बैच के मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी श्री विनीत जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री जोशी ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह तथा केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों, प्राथमिकताओं और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने दी शुभकामनाएं
श्री विनीत जोशी के पदभार ग्रहण करने पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि श्री विनीत जोशी के प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि देश की ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई हैं और इनके सशक्तीकरण से ही गांवों को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सचिव के रूप में श्री जोशी के कार्यकाल में पंचायत सशक्तीकरण, पारदर्शी एवं जवाबदेह स्थानीय शासन, ग्रामीण विकास और पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि से जुड़े प्रयासों को नई गति मिलेगी।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन परिवार की ओर से श्री विनीत जोशी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
