“हर व्यक्ति का जीवन एक अलग संघर्ष की कहानी है। इसलिए किसी के मौन को अहंकार, किसी की दूरी को घमंड और किसी की व्यस्तता को उपेक्षा समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।
जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि हर इंसान अपनी परिस्थितियों से जूझ रहा है। जो मुस्कुरा रहा है, संभव है वह भीतर से टूट रहा हो; जो चुप है, शायद वह अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहा हो।
इसलिए लोगों का मूल्यांकन उनके व्यवहार से पहले उनकी परिस्थितियों को समझकर कीजिए। संवेदनशीलता, विनम्रता और धैर्य ही एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व की पहचान हैं।
मैं हार और जीत से अधिक संघर्ष को महत्व देता हूँ, क्योंकि संघर्ष ही व्यक्ति के चरित्र, साहस और सफलता की वास्तविक नींव है।
‘क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं;
संघर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सही, वह भी सही।’
