नेताजी का संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना सदैव समाज को प्रेरित करती रहेगी — विवेक चन्द्र अवस्थी

कानपुर नगर। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तथा समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ पद्मविभूषित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनभावनाओं के सशक्त प्रतिनिधि थे। उन्होंने गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के अधिकारों को अपनी राजनीति के केंद्र में रखा। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सम्मान और अवसर दिलाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास भारतीय राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसरोकारों को प्राथमिकता दी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना होना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों, संघर्ष और जनसेवा की भावना को अपने आचरण में उतारें तथा ग्रामीण भारत के विकास, पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तीकरण और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धेय नेताजी के विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उनके आदर्श हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
