ऋषि पंचमी पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन ने सनातन संस्कृति, ऋषि परंपरा और भारतीय संस्कारों को नमन किया
कानपुर। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने देशवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं ग्रामीण जनमानस को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारत की उस महान ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिसने ज्ञान, तप, संयम, सेवा और संस्कारों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को सदैव मार्गदर्शन दिया। हमारे ऋषि-मुनियों का जीवन त्याग, तपस्या और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण रहा है।
विवेक चन्द्र अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कारों में निहित हैं। आज आवश्यकता है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को ऋषियों के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ें, ताकि सशक्त परिवार, संस्कारित समाज और समृद्ध गांव का निर्माण हो सके।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण समाज का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों के विकास के साथ-साथ संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को भी प्राथमिकता दी जाए। यही ऋषि परंपरा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान एवं समस्त ऋषि-मुनियों से प्रार्थना की कि देश में सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव और सामाजिक एकता बनी रहे तथा प्रत्येक गांव विकास और संस्कार का आदर्श केंद्र बने।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से समस्त देशवासियों को ऋषि पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
